जीवन के लिए 10 प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक Hindi English Meaning

 🌸 जीवन के लिए 10 प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक|HindiEnglish Meaning 



हर व्यक्ति का जीवन धूप और छाव की तरह है, कभी सुख और कभी दुख.  आज के इस Sanskrit shlok आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जिनके हर एक लाइन का महत्व है और इसके अर्थ भी मैंने आपको बताया है जिनका आपके जीवन में भी देखने को मिलेंगी. 

ये श्लोक हर व्यक्ति को मेहनत, आत्मविश्वास, सत्य, धैर्य और अच्छे कर्मों की प्रेरणा देते हैं।


1. Sanskrit Shlok -- कर्मण्येवाधिकारस्ते
( कर्म का महत्व )

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥

हिन्दी अर्थ:

आपका अधिकार सिर्फ कर्म में होता है, न कि उसके फल पर नहीं। इसलिए बिना फल की चिंता किए अपना कर्म करो।


Hindi Meaning: You have the right only to perform your duty, not to the fruits thereof. Therefore, perform your work without worrying about the outcome.


जीवन की सीख:

परिणाम की चिंता किए  बिना  मेहनत करते जाओ.

Life Lesson: Keep working hard without worrying about the result.



2. Sanskrit Shlok -- उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति — मेहनत का महत्व

उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः॥


हिन्दी अर्थ:

कोई भी कार्य इच्छा करने से नहीं, बल्कि मेहनत करने से ही पूरे होते हैं। जैसे सोये हुए शेर के मुँह में स्वयं हिरण नहीं आता।

Hindi Meaning: Tasks are accomplished through hard work, not merely by wishing for them; just as a deer does not walk into the mouth of a sleeping lion on its own.

जीवन की सीख:

हर सफलता के लिए उचित प्रयास करना चाहिए।



Life Lesson: One must put in the necessary effort to achieve success.



3. Sanskrit Shlok -- उत्तिष्ठत जाग्रत — उठो और आगे बढ़ो

उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत।
क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया दुर्गं पथस्तत्कवयो वदन्ति॥

हिन्दी अर्थ:

उठो - जागो और ज्ञान प्राप्त करो । इस जीवन का मार्ग कठिन हो सकता है, जिसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए।


Hindi Meaning: Arise, awake, and acquire knowledge. The path of life may be difficult, yet one must persist in the effort


जीवन की सीख:

हमेशा अपने लक्ष्य के लिए जागरूक रहो और निरंतर प्रयत्न  करो।

. A Lesson for Life: Always remain mindful of your goal and strive continuously.


4. Sanskrit Shlok -- विद्या ददाति विनयम् — ज्ञान का महत्व


विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वाद् धनमाप्नोति, धनाद् धर्मं ततः सुखम्॥

हिन्दी अर्थ:

विद्या से विनम्रता, विनम्रता से योग्यता, योग्यता से धन, धन से धर्म और धर्म से सुख की प्राप्ति होती है।


Hindi Meaning: Knowledge leads to humility, humility to competence, competence to wealth, wealth to righteousness, and righteousness to happiness


जीवन की सीख:

ज्ञान और विनम्र जीवन में बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

Life Lesson: Knowledge and humility provide better opportunities in life.


5. Sanskrit Shlok -- न हि ज्ञानेन सदृशम् — ज्ञान से बढ़कर कुछ नहीं



न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते।
तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति॥

हिन्दी अर्थ:

इस संसार में ज्ञान के समान सच्चा साथी कुछ भी नहीं है। नित्य साधना करने वाला व्यक्ति समय आने पर अपने भीतर के ज्ञान को प्राप्त करता है।


Hindi Meaning: There is no true companion in this world like knowledge. A person who practices diligently attains the knowledge within themselves when the time is right.


जीवन की सीख:

जीवन में सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए

Life Lesson: One should never stop learning in life.


6. Sanskrit Shlok-- सत्यमेव जयते — सत्य की विजय


सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामाः यत्र तत् सत्यस्य परमं निधानम्॥


हिन्दी अर्थ:

हमेशा सत्य की ही विजय होती है, असत्य की नहीं। क्योंकि सत्य का मार्ग श्रेष्ठ और हमेशा कल्याणकारी होगी।

Hindi Meaning: Truth always triumphs, never falsehood; for the path of truth is noble and always beneficial.


जीवन की सीख:

हमें हमेशा सत्य तथा ईमानदारी का ही साथ देना चाहिए।


Life Lesson: We should always stand by truth and honesty.


7. Sanskrit Shlok - अयं निजः परो वेति — सबके प्रति प्रेम

अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥

हिन्दी अर्थ:

" वह दूसरे का है, यह मेरा है" —ऐसा विचार नीचे के लोगों द्वारा किया जाता है। अच्छी हृदय वाले लोगों के लिए तो पूरी पृथ्वी एक परिवार के समान है।

Hindi Meaning: "This belongs to another, that is mine"—such is the thinking of narrow-minded people. For those with noble hearts, however, the entire earth is like one family.

जीवन की सीख:

इससे हमें सभी के प्रति प्रेम और सम्मान रखने की प्रेरणा मिलती है।

This inspires us to hold love and respect for everyone.


8. Sanskrit Shlok -- क्षमा वीरस्य भूषणम् — क्षमा का महत्व

संस्कृत सुभाषित
क्षमा वीरस्य भूषणम्।

हिन्दी अर्थ:

क्षमा करना महान व्यक्ति की निशानी है।

Hindi Meaning: Forgiveness is the mark of a great person.

जीवन की सीख:

सच्ची सुख दूसरों को क्षमा करने में है।

Life lesson: True happiness lies in forgiving others.


9. Sanskrit Shlok -- मन एव मनुष्याणां — मन की शक्ति


मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः।
बन्धाय विषयासक्तं मुक्त्यै निर्विषयं स्मृतम्॥


हिन्दी अर्थ:

मनुष्य के मन का बंधन कारण मन है और भौतिक सुख से मुक्त का मन मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

The mind itself is the cause of the mind's bondage, and a mind liberated from material pleasures reveals the path to liberation.


जीवन की सीख:

अपने मन के विचारों और उनकी इच्छाओं को नियंत्रण में रखना चाहिए।

One should keep the thoughts of one's mind and one's desires under control.


10.Sanskrit Shlok --  सर्वे भवन्तु सुखिनः — सबके सुख की कामना


सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥

हिन्दी अर्थ:

सभी लोग सुखी हों, सभी लोग निरोगी रहें, सभी हमेशा अच्छा देखें और किसी को भी कोई भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

May everyone be happy, may everyone remain free from illness, may everyone always witness goodness, and may no one have to suffer any sorrow.


जीवन की सीख:

अपने अलावे दूसरों के सुख और उनकी कल्याण की भी कामना करो।

Wish for the happiness and well-being of others, not just your own.

No comments:

Powered by Blogger.